फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   मां की बेटे ने की हत्या

मां की बेटे ने की हत्या

Mon, 22 Jan 2018 12:18 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
मां की बेटे ने की हत्या
बुजुर्ग मां की ईंट से कूंचकर हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार
विज्ञापन

कुड़वार (सुल्तानपुर)। क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की ईंट से कूंच कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि महिला की हत्या उसके इकलौते बेटे ने की। घटना के बाद आरोपी घर के बरामदे में छिप गया। रविवार सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई तो पुलिस को बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद कर ली है। मृतका के दामाद की तहरीर पर पुलिस ने नामजद केस दर्ज किया है।

यह घटना क्षेत्र के सरैया सोहगौली में हुई। गांव में सावित्री देवी (65) पत्नी स्व. राजाराम अपने इकलौते बेटे चंद्रदेव उर्फ लल्लू (28) के साथ पुराने मकान में रहती थी। शनिवार देर रात चंद्रदेव का किसी बात को लेकर मां से झगड़ा हो गया। आरोप है कि गुस्से में उसने घर के भुसावल के पास चारपाई पर सो रही मां सावित्री की ईंट से कूंच-कूंच कर हत्या कर दी। हत्या के बाद चंद्रदेव घर के बरामदे में छिपकर बैठ गया।
विज्ञापन


रविवार सुबह ग्रामीणों ने सावित्री का शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसओ कुड़वार नंदकुमार तिवारी गांव पहुंचे और बरामदे में छिपकर बैठे चंद्रदेव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक हत्या में प्रयुक्त ईंट को घटना स्थल से बरामद कर सील किया गया है पुलिस ने घटना की सूचना सावित्री की बेटियों को दी। मृतका के दामाद करूणात्मा उर्फ सज्जन मिश्र निवासी अमऊ जासरपुर थाना कूरेभार की तहरीर पर पुलिस ने चंद्रदेव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक सावित्री की चार संतानें थी। इनमें बेटी सुषमा, रेनू और ऊषा के साथ ही इकलौता बेटा चंद्रदेव है। सावित्री की तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। मां की हत्या की सूचना पर घर पहुंची बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। बहनों को अब भी यकीन नहीं है कि उनके भाई ने मां की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed