{"_id":"5b7866ff42c792463e41b0dd","slug":"21534617343-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से सगे भाइयों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब में डूबने से सगे भाइयों की मौत
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब में डूबने से दो भाइयों की मौत
सुल्तानपुर। गोसाईंगंज क्षेत्र में शनिवार शाम दो सगे भाइयों की तालाब के पानी में डूबकर मौत हो गई। एक साथ दो बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
क्षेत्र के उमरी गांव निवासी जलालुद्दीन गुजरात में काम करता है। उसकी पत्नी राशिदा बानो बेटे हुसैन (11), जुनैद (8) और बेटी सबीना व परी के साथ गांव में रहती हैं। शनिवार शाम को हुसैन और जुनैद घर के समीप स्थित तालाब के पास बच्चों के साथ खेल रहे थे। अचानक दोनों भाई तालाब में डूब गए।
तालाब के पास मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने तालाब में कूदकर दोनों भाइयों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में हुसैन और जुनैद को सीएचसी कूरेभार पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजन दोनों बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक ही घर में सगे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।