{"_id":"5b030d5e4f1c1b195e8b6052","slug":"21526926686-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर से मंड़प में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस सिलेंडर से मंड़प में लगी आग
Updated Mon, 21 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के मंडप में गैस रिसाव से लगी आग
सुल्तानपुर। दोस्तपुर क्षेत्र के खालिसपुर डींगुर गांव में सोमवार तड़के शादी के दौरान गैस सिलेंडर से मंडप में आग लग गई। आग की चपेट में आने से मंडप में रखा बेड, पंखा, बाइक समेत करीब दो लाख रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। घरातियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। खालिसपुर डींगुर निवासी हौसिला की पुत्री की रविवार को शादी दी।
अंबेडकरनगर जिले के विश्रामपुुर गांव से बारात आई थी। रात में द्वारपूजा व अन्य कार्यक्रम संपन्न हुए। सोमवार तड़के करीब चार बजे मंडप में शादी की रस्म पूरी की जा रही थी। मंडप के पास में ही कुछ लोगों चाय बनाने लगे। इस दौरान सिलेंडर से गैस का रिसाव होने की वजह से आग लग गई। इससे भगदड़ मच गई। मंडप भी आग की चपेट में आ गया। आग से बेड, पंखा, शादी में दी जाने वाली बाइक समेत करीब दो लाख रुपये की संपत्ति जल गई। घरातियों ने किसी तरह से आग को काबू किया।