{"_id":"5a9049284f1c1bd04b8b74e7","slug":"21519405352-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो की मौत, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दो की मौत, पांच घायल
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुंशीगंज स्थित एचएएल पॉवर हाउस के निकट शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने जीप को टक्कर मार दी। दुर्घटना में जीप सवार सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को जीप से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
अंबेडकरनगर जिले में राजेसुल्तानपुर थानान्तर्गत ग्राम परसापुर निवासी उदयभान पांडेय बृहस्पतिवार को किराए के वाहन से चालक सभाजीत मिश्र (40), पुत्र सुरेश पांडेय (33) व रिश्तेदार दुर्गेश पांडेय (43), शांति मिश्रा (60), पवित्रा देवी (65) व मालती (42) के साथ रायबरेली में आयोजित बहू भोज में शामिल होने के लिए गए थे। शुक्रवार सुबह वहां से लौटते समय टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुंशीगंज थाने के एचएएल पॉवर हाउस के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जीप को टक्कर मार दी। जानकारी पर पहुंचे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से उन्हें संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में सभाजीत मिश्र व सुरेश पांडेय को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने ट्रक को चालक सहित पकड़ लिया है। एसओ विनोद कुमार मिश्र के मुताबिक ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।