{"_id":"58de89ad4f1c1b650863eddb","slug":"21-sacks-of-pushtahar-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ा बिकने के लिए रखा 21 बोरी पुष्टाहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पकड़ा बिकने के लिए रखा 21 बोरी पुष्टाहार
Amarujala Bureau
Updated Fri, 31 Mar 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
दर्ज किया गया केस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुड़वार (सुल्तानपुर)। बच्चों में वितरित होने वाला बाल विकास विभाग का 21 बोरी पुष्टाहार स्थानीय पुलिस ने खरगिनपुर गांव के पास एक ट्यूबवेल के पास से खेत में बरामद किया है। बिकने के लिए रखा पुष्टाहार बाल विकास परियोजना कार्यालय कुड़वार से निर्गत हुआ है। शुक्रवार की सुबह कुड़वार पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक जगह बाल विकास विभाग का पुष्टाहार बिक्री के लिए रखा है।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने खरगिनपुर गांव के पास स्थित एक ट्यूबवेल के पास छापा मारा। पुलिस के छापे में खेत में रखा 21 बोरी पुष्टाहार बरामद हुआ। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेते हुए बाल विकास विभाग को सूचना दे दी है। पुलिस के मुताबिक बाल विकास विभाग का खेत से बरामद पुष्टाहार की बोरियों पर सील कुड़वार बाल विकास परियोजना की लगी है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अनिल सोनकर ने बताया कि विभाग को सूचना दे दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुष्टाहार के मामले में विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन