फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   भूमि विवाद में मां-बेटे पर विपक्षी ने चढ़ाई कार

भूमि विवाद में मां-बेटे पर विपक्षी ने चढ़ाई कार

Fri, 29 Mar 2019 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में मां-बेटे पर विपक्षी ने चढ़ाई कार
थाने के सामने मां-बेटे पर चढ़ाई कार, महिला की मौत
विज्ञापन

सुल्तानपुर। भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद थाने बुलाई गई महिला और उसके बेटे को विपक्षियों ने थाने के सामने ही कार से रौंद डाला। मां-बेटे को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसका बेटा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अभियाखुर्द गांव निवासी परमानंद तिवारी का गांव की सीता देवी पत्नी स्व. गया प्रसाद से भूमि विवाद चल रहा है। शुक्रवार सुबह इसी विवाद में परमानंद व सीता देवी के परिवारीजनों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी भी की गई। सीता देवी ने इसकी सूचना यूपी 100 के साथ ही कोतवाली देहात थाने की पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। सीता देवी अपने बेटे राकेश के साथ पैदल ही थाने जा रही थी।
विज्ञापन


मां-बेटा कोतवाली देहात थाने के गेट के सामने पहुंचे थे। आरोप है कि परमानंद और उनके परिवार के अन्य लोग कार से वहां पहुंचे और सीता देवी के साथ ही उनके बेटे राकेश को रौंद डाला। हादसे में गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को पुलिस कर्मियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सीता देवी को मृत घोषित कर दिया। राकेश की हालत नाजुक बताई जा रही है। मारपीट की घटना में राकेश की भाभी रेखा पत्नी राजेश भी घायल हुई हैं। दूसरे पक्ष से परमानंद का बेटा महेश घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष कोतवाली देहात मनबोध तिवारी ने बताया कि मां-बेटे पर थाने के सामने विपक्षी परमानंद आदि ने कार चढ़ाई है। पुलिस ने सीता देवी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एएसपी सिटी डॉ. मीनाक्षी कत्यायन ने मीडिया को जारी बयान में कहा है कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अभियाखुर्द गांव में परमानंद तिवारी और सीता देवी के बीच रास्ते का विवाद था। शुक्रवार को दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। परमानंद तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने सीता देवी आदि के खिलाफ केस दर्ज किया था। एएसपी की मानें तो परमानंद तिवारी घायलों का उपचार कराकर अस्पताल से लौट रहे थे जबकि सीता देवी और उनका बेटा भी थाने में मुकदमा दर्ज कराने जा रहे थे। सीता देवी के बेटे राकेश का आरोप है कि परमानंद तिवारी आदि ने मां और बेटे पर कार चढ़ा दी, जिससे सीता देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed