{"_id":"6ad8de80114c06aa9b0008f5","slug":"families-reached-their-homes-and-with-police-permission-retrieved-essential-belongings-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-104956-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मकानों में पहुंचे परिवार, पुलिस की अनुमति से निकाला जरूरी सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मकानों में पहुंचे परिवार, पुलिस की अनुमति से निकाला जरूरी सामान
विज्ञापन
- तीन मकान खाली कराने से 10 परिवार बेघर, फिलहाल दोस्तों-रिश्तेदारों के यहां ठिकाना; किराये पर फ्लैट तलाशने की मजबूरी
गुरुग्राम। सुशांतलोक-1 के ब्लॉक-सी में निर्माणाधीन इमारत में झुकाव और दीवार में दरार आने के बाद आसपास के तीन मकानों को खाली कराने से करीब 10 परिवार बेघर हो गए हैं। 19 अक्तूबर की रात अचानक मकान खाली कराने के कारण परिवार कुछ कपड़े लेकर ही बाहर निकले थे। बुधवार को कई परिवार पुलिस की अनुमति लेकर जरूरी सामान लेने पहुंचे।
खाली प्लॉट में नींव के लिए मिट्टी खोदने के बाद निर्माणाधीन इमारत की दीवार में दरार और झुकाव की स्थिति सामने आई थी। इसके बाद एहतियातन साथ लगते तीन मकानों को खाली कराया गया। पुलिस ने फिलहाल इनमें रहने पर रोक लगा रखी है। अधिकारियों के अंतिम निर्णय तक परिवारों को वापस लौटने की अनुमति नहीं है। बुधवार दोपहर सामान लेने पहुंचे परिवारों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से घर में रहने की अनुमति के बारे में पूछा। परिवारों का कहना था कि छोटे बच्चों के लिए कपड़े और अन्य जरूरी सामान चाहिए। पुलिस की अनुमति मिलने पर वे कपड़े, लैपटॉप, मोबाइल चार्जर और फ्रिज में रखा खाने का सामान लेकर गए। परिवारों के अनुसार, वे फिलहाल दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां रह रहे हैं। अपने फ्लैट होने के बावजूद उन्हें किराये पर मकान तलाशने पड़ रहे हैं। जल्द निर्णय नहीं हुआ तो उन्हें किराये पर रहने की व्यवस्था करनी होगी। ब्यूरो