{"_id":"5c3a2bccbdec22739b068e5a","slug":"181547316172-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलू गैस के डिलीवरी वैन चालक से 5","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलू गैस के डिलीवरी वैन चालक से 5
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस एजेंसी कर्मी से 58 हजार लूटे
सुल्तानपुर। चांदा क्षेत्र में एक रसोई गैस एजेंसी के कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों ने 58 हजार रुपये लूट लिए। यह घटना प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा क्षेत्र के राजापट्टी सैफाबाद स्थित जीत इंडेन गैस सर्विस के वैन चालक अखिलेश सरोज के साथ हुई।
प्रतापगढ़ निवासी अखिलेश शनिवार को गैस सिलेंडर लेकर चांदा के तातोमुरैनी पहुंचा था। शाम को लौटते समय चौगड़ी मोड़ के पास बाइक पर सवार दो सशस्त्र बदमाशों ने उसे रोककर 58 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद अखिलेश से पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर क्षेत्र की घेराबंदी की, लेकिन लुटेरों का पता नहीं चला। पुलिस ने चालक की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।