फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   स्कूटी सवार को ट्रक ने रौंदा

स्कूटी सवार को ट्रक ने रौंदा

Sun, 09 Dec 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
स्कूटी सवार को ट्रक ने रौंदा
ट्रक ने स्कूटी सवारों को रौंदा, महिला शिक्षामित्र की मौत
विज्ञापन

अमेठी। मुसाफिरखाना क्षेत्र में रविवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवारों को रौंद दिया। हादसे में महिला शिक्षामित्र की मौके पर ही मौत हो गई। उसका भतीजा बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।


क्षेत्र के दादरा गांव निवासी शिक्षक असगर अली की पत्नी सरवरी बेगम (40) शिक्षा मित्र थी। रविवार दोपहर सरवरी बेगम अपनी बहन के बेटे के साथ स्कूटी से पूरे मोहम्मद नेवाज गांव जा रही थीं। पूरे चौहान गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को रौंद दिया। दुर्घटना में सरवरी बेगम की मौके पर ही मौत हो गई। भतीजा बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। परिवारीजनों ने बताया कि सरवरी बेगम क्षेत्र के पूरे शिवदयाल में शिक्षामित्र थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed