फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police traced the accused railway employee after scanning 500 CCTV footage clips.

Gorakhpur News: 500 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी रेलकर्मी तक पहुंची पुलिस

Tue, 08 Sep 2026 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Police traced the accused railway employee after scanning 500 CCTV footage clips.
गोरखपुर। झंगहा के गहिरा गांव में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की है। देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के रामपुर शुक्ल निवासी रेलवे के प्वाइंट्समैन अभय कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि महिला के साथ मनमानी के बाद दोबारा इसकी कोशिश पर उसने विरोध किया। विवाद के दौरान आरोपी ने उसे धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह महिला को मौके पर छोड़कर स्कूटी से चला गया। 3 सितंबर को दुबियारी पुल के गहिरा मोड़ के पास महिला का नग्न शव मिलने के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए थे। वहां मिले मोबाइल में लगे सिम की सीडीआर खंगालने पर महिला की लोकेशन घटना से पहले गोरखपुर रेलवे स्टेशन के आसपास मिली। इसके बाद पुलिस ने स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।
विज्ञापन

जांच के लिए 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमें लगाई गईं। करीब 500 कैमरों की फुटेज को जोड़ने पर महिला एक व्यक्ति के साथ स्कूटी से स्टेशन से निकलती दिखाई दी। दोनों का रूट मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट, खोराबार, रामनगर करजहां और मोतीराम अड्डा होते हुए गहिरा तक मिला। फुटेज में दिख रहे व्यक्ति की तस्वीरें भीड़भाड़ वाले स्थानों पर दिखाकर पहचान का प्रयास किया गया। इसके बाद उसके रेलवे में प्वाइंट्समैन होने की जानकारी मिली और पुलिस अभय तक पहुंच गई। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे कर्मी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पहचान के लिए सीडीआर के आधार पर जांच :महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस उसके मोबाइल की सीडीआर में मिले स्थानों पर टीमें भेज रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि स्टेशन पहुंचने से पहले महिला कहां थी और किन लोगों के संपर्क में रही। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला की पहचान होने पर उसके परिवार और घटना से पहले की गतिविधियों के संबंध में अहम जानकारी मिल सकेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed