{"_id":"5b1d6c874f1c1bb51e8b5246","slug":"181528654983-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से किशोर की मौत, महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से किशोर की मौत, महिला झुलसी
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के दौरान अटरिया क्षेत्र में कच्ची दीवारें और मकान ढहे, एक घायल
अटरिया (सीतापुर)। इलाके में बारिश अब तबाही मचाने लगी है। बुधवार को बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई जबकि एक महिला झुलस गई है। कच्ची दीवार गिरने से एक शख्स घायल हुआ है। वहीं, छह बकरियों की दीवार के मलबे में दबने से मौत हो गई। जबकि भारी बारिश से छह गांवों में बाढ़ सरीखे हालात बन गए हैं।
घरों के अंदर तक पानी भरने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। स्थानीय थाना क्षेत्र के शमशेर गंज में रहने वाला आदर (13) पुत्र श्यामू यादव और शैल कुमारी बुधवार को गांव के बाहर मवेशी चरा रहे थे। शाम करीब 4 बजे तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से दोनों लोग बुरी तरह झुलस गए।
आदर को लखनऊ ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, शैल कुमारी घर पर ही इलाज करा रही है। इसके अलावा जैपालपुर में रहने वाला अरुण कुमार मंगलवार की रात अपने घर में छप्पर के नीचे सो रहा था। देर रात अचानक कच्ची दीवार ढहने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन
वहीं, लहूरेवान निवासी प्रकाश के घर की कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर उसकी छह बकरियां मर गईं। खानीपुर में लवकुश का कच्च मकान भी बारिश की वजह से ढह गया। लेकिन इस घटना में कोई हताहत नही हुआ है।
वहीं, मंगलवार की देर रात भारी बारिश के चलते मदारीपुर, भेड़िया, रायपुर देवसिंह, हवनपुर व खानीपुर गांवों में घरों के अंदर तक पानी भर गया है। प्राथमिक विद्यालय व संपर्क मार्गों पर पानी का तेज बहाव होने से आवागमन बाधित हो गया है।