फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   व्यवसायी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने में तीन गिरफ्तार

व्यवसायी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने में तीन गिरफ्तार

Tue, 30 Apr 2019 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
व्यवसायी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने में तीन गिरफ्तार
व्यवसायी से 20 लाख की रंगदारी मांगने में तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

सुल्तानपुर। भवन निर्माण सामग्री के कारोबारी को धमकी देकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त दो बाइक, दो तमंचे, व्यवसायी को लिखा गया एक पत्र बरामद हुआ है।

बल्दीराय क्षेत्र के एक भवन निर्माण सामग्री व्यापारी से पिछले दिनों बदमाशों ने फोन करके 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर व्यवसायी के बेटे का अपहरण करने की धमकी भी दी गई। व्यवसायी ने इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स को दी। एसपी ने स्वाट प्रभारी रतन शर्मा व एसओ बल्दीराय शिवाकांत त्रिपाठी को मामले की जांच सौंपी। स्वाट और बल्दीराय थाने की पुलिस ने रविवार रात बल्दीराय कस्बा के समीप नहर पुलिया पर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बदमाशों के पास दो तमंचे, कारतूस, दो बाइक और व्यवसायी को देने के लिए धमकी भरा पत्र मिला। एसपी ने बताया कि बदमाशों की पहचान अजय कुमार मिश्र उर्फ सतीश मिश्रा, गिरीश कुमार मिश्रा और अनुराग मिश्रा उर्फ जोगेंद्र निवासी पूरे सरयू पंडित मजरे रैंचा थाना बल्दीराय के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि रंगदारी मांगने में जो मोबाइल फोन उन्होंने प्रयोग किया था उसे एक अप्रैल 2019 को एक युवक से लूटा था। मोबाइल लूटने के बाद उसी फोन से व्यवसायी को कॉल करके धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed