फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vigilance team arrests Transport Office operator for accepting bribe in Supaul Bihar news

बिहार: सुपौल जिला परिवहन कार्यालय में 15 हजार रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार, निगरानी टीम ने दबोचा

Thu, 24 Sep 2026 07:20 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Thu, 24 Sep 2026 07:20 PM IST
सार

सुपौल जिला परिवहन कार्यालय में निगरानी विभाग ने डाटा एंट्री ऑपरेटर नंदलाल कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। महाराष्ट्र से खरीदी वैगनआर का बिहार नंबर कराने के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत पर ट्रैप की कार्रवाई हुई।

विज्ञापन
Vigilance team arrests Transport Office operator for accepting bribe in Supaul Bihar news
निगरानी की गिरफ्त में आरोपी ऑपरेटर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल जिला मुख्यालय स्थित जिला परिवहन कार्यालय में गुरुवार को निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर नंदलाल कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक विंध्याचल प्रसाद ने बताया कि ललितग्राम थाना क्षेत्र के मधुबनी निवासी मोहम्मद अजहर अली ने विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने महाराष्ट्र से वैगनआर कार खरीदी थी और वाहन के लिए बिहार का नंबर लेने के लिए सुपौल जिला परिवहन कार्यालय में आवेदन किया था। आरोप है कि आवेदन के निष्पादन के एवज में डाटा एंट्री ऑपरेटर नंदलाल कुमार ने उनसे 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

विज्ञापन

परिवादी रिश्वत नहीं देना चाहते थे। इसके बाद उन्होंने निगरानी विभाग में शिकायत की। विभागीय स्तर पर शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। इसके बाद निगरानी टीम ने ट्रैप की योजना बनाकर धावा दल का गठन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: शांभवी की पोस्ट पर तेजस्वी का हमला; बोले- क्रॉप करके आरोपियों के नाम क्यों हटाए?


कार्यालय कक्ष में रिश्वत लेते पकड़ा
निगरानी विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कांड के अनुसंधानकर्ता पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार के अनुरोध पर पुलिस उपाधीक्षक विंध्याचल प्रसाद के नेतृत्व में धावा दल गठित किया गया। टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए नंदलाल कुमार को उसके कार्यालय कक्ष में परिवादी से 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को भागलपुर स्थित निगरानी के विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

तत्काल कार्रवाई में किसी अन्य की संलिप्तता नहीं
डीएसपी विंध्याचल प्रसाद ने बताया कि तत्काल कार्रवाई में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने नहीं आई है। कार्रवाई के दौरान निगरानी एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पटना के पुलिस उपाधीक्षक समेत टीम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed