फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   गोमती नदी में स्नान कर रही महिला पानी में डूबी

गोमती नदी में स्नान कर रही महिला पानी में डूबी

Mon, 14 Jan 2019 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
गोमती नदी में स्नान कर रही महिला पानी में डूबी
गोमती नदी में स्नान कर रही वृद्धा डूबी
विज्ञापन

सुल्तानपुर। देवारघाट पर सोमवार सुबह गोमती नदी में स्नान करते वक्त एक वृद्ध महिला पानी में डूब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मछुवारों की मदद से नदी में वृद्धा की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे बाद वृद्धा का शव नदी से निकाला गया।


कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के खटीवपुर गांव निवासी राममूर्ति उपाध्याय की पत्नी लीलावती (65) सोमवार सुबह देवारघाट के पास गोमती नदी में स्नान करने गई थीं। स्नान के दौरान लीलावती नदी में डूब गईं। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह गहरे पानी में डूब चुकी थीं। स्थानीय लोगों की सूचना पर कादीपुर इंस्पेक्टर अरविंद पांडेय मौके पर पहुंचे और लीलावती की तलाश में नदी में मछुवारों को उतारा। करीब दो घंटे बाद मछुवारों ने लीलावती को नदी से निकाला, मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। लीलावती की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed