{"_id":"5c02ccaabdec2241b95b2f4f","slug":"171543687338-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खेल रही बच्ची को पागल कुते ने काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर खेल रही बच्ची को पागल कुते ने काटा
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूम पर घर के सामने कुत्ते ने किया हमला, गंभीर
सुल्तानपुर। घर के बाहर खेल रही एक बच्ची पर शनिवार सुबह पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे बचाया और कुत्ते को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। बच्ची को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
यह घटना जयसिंहपुर क्षेत्र सेमरी में हुई। कस्बा निवासी धर्मेंद्र यादव की पुत्री अभि (3) शनिवार सुबह घर के बाहर खेल रही थी। उस दौरान पहुंचे एक कुत्ते ने बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिवारीजनों ने किसी तरह उसे कुत्ते से बचाया लेकिन तब वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी।
ग्रामीणों ने कुत्ते को डंडा लेकर दौड़ाया तो वह भागकर कस्बा निवासी मनबोध के घर के बाहर खूंटे से बंधे एक बछड़े को काट लिया। ग्रामीणों ने कुत्ते को घेरकर पीट-पीटकर मार डाला। ग्रामीणों के मुताबिक कुत्ता पागल हो गया था। घायल बच्ची को परिवारीजन लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।