{"_id":"5b5cb7824f1c1b6f548b729f","slug":"171532802946-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसाई से तमंचा सटाकर एक लाख 90 हजार रुपये की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसाई से तमंचा सटाकर एक लाख 90 हजार रुपये की लूट
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफ से बाजार में दिनदहाड़े दो लाख की लूट
सुल्तानपुर। मुस्तफाबाद सरैया बाजार में शनिवार सुबह दुकान खोलते समय एक सराफ को तमंचे से धमकाकर बाइक सवार दो बदमाशों ने करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवरात व नकदी लूट ली। दिनदहाड़े हुई घटना से बाजार में हड़कंप मच गया। पीड़ित व्यवसायी की सूचना पर पुलिस ने छानबीन की लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग सका।
कादीपुर क्षेत्र के मुस्तफाबाद सरैया बाजार निवासी अनिल अग्रहरि की स्थानीय बाजार में सराफ की दुकान है। शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे अनिल घर से दुकान खोलने के लिए पैदल जा रहे थे। उनके हाथ में एक लाख 50 हजार रुपये कीमत के जेवरात व 40 हजार नकदी से भरा बैग था। वह दुकान खोेल रहे थे, तभी बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। एक युवक ने दुकान खोल रहे अनिल की कमर पर असलहा सटाकर जेवरात व नकदी से भरा बैग लूट लिया।
अनिल ने विरोध किया तो बदमाश ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी और बाइक पर बैठकर फरार हो गए। सुबह हुई लूट की वारदात से बाजार में दहशत फैल गई। पुलिस ने पीड़ित अनिल कुमार की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू की है। घटना की जानकारी होने पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने 29 जुलाई तक घटना के खुलासे की मांग करते हुए सीओ डीपी शुक्ल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
उन्होंने बाजार में पुलिस सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की। घटना का खुलासा नहीं होने पर व्यापार मंडल ने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में सर्वेश कुमार सिंह, यशकुमार अग्रहरि, अनिल कुमार अग्रहरि, अभिषेक, शिवम समेत कई व्यापारी शामिल थे।