फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   बार एसोसिएशन चुनाव

बार एसोसिएशन चुनाव

Sat, 28 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन चुनाव
कांटे की टक्कर में संदीप सिंह बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
विज्ञापन

सुल्तानपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को भारी गहमागहमी के बीच हुई मतगणना में संदीप सिंह चार वोटों से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। सचिव पद पर ज्ञान प्रकाश तिवारी ने 27 मतों से जीत हासिल की। परिणाम आने के बाद समर्थकों ने दीवानी न्यायालय परिसर में अबीर-गुलाल उड़ाकर जमकर जश्न मनाया। शनिवार को परिणामों की अधिकृत घोषणा की जाएगी।

दीवानी न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन में शुक्रवार को सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हुई। दोपहर बाद से एक-एक कर परिणाम आने लगे। मतगणना को लेकर दिन भर दीवानी परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। शाम को अध्यक्ष व सचिव पद के परिणामों की घोषणा की गई। एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर संदीप सिंह ने चार वोटों से विजय हासिल की। उन्हें 651 वोट प्राप्त हुए। उप विजेता वीरेंद्र चतुर्वेदी को 647, द्वारिका प्रसाद द्विवेदी को 82, अशोक तिवारी को 60 और शिव कुमार मिश्र को 18 मत मिले।
विज्ञापन


पांच मत अवैध पाए गए। सचिव पद पर ज्ञान प्रकाश तिवारी ने 87 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें 371 मत प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर रहे राघवेंद्र विक्रम सिंह को 290 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर सुरेंद्र प्रकाश मिश्र उर्फ बहुगुणा 536 वोट पाकर विजयी हुए हैं। दूसरे स्थान पर रहे सिद्घार्थ जायसवाल को 399 वोट प्राप्त हुए। संजय तिवारी 515 वोट हासिल कर उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए हैं। दूसरे स्थान पर रहे विजय सिंह को 503 मत प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सह सचिव प्रशासन के पद पर गौरी शंकर तिवारी चुने गए हैं। उन्हें 791 व उप विजेता रोहित अवस्थी को 642 मत मिले हैं। शिवा कृष्ण पांडेय 799 वोट प्राप्त कर सह सचिव खुर्शीद क्लब के पद पर निर्वाचित हुए हैं। उप विजेता नरेंद्र कुमार गुप्त को 556 वोट मिले हैं। इसके अलावा कनिष्ठ कार्यकारिणी के चार पदों पर चंद्र प्रकाश मिश्र, अजय पांडेय, राकेश वर्मा व रोहित पांडेय चुने गए हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने दीवानी न्यायालय परिसर में अबीर गुलाल उड़ाकर जमकर जश्न मनाया।


चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बार एसोसिएशन अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर सिंह व सचिव बद्री प्रसाद पांडेय के हाथ में कमान रही। पूर्व सचिव सूर्य प्रसाद पांडेय मतगणना के दौरान संचालन का दायित्व संभाले रखा। इसके अलावा चुनाव समिति में शामिल कई अधिवक्ताओं ने मतगणना में योगदान दिया। सचिव बद्री प्रसाद पांडेय ने बताया कि शनिवार को दीवानी संघ भवन में आयोजित बैठक में एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राज किशोर सिंह विजयी प्रत्याशियों की अधिकृत घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed