{"_id":"5b439f774f1c1b3d5e8b4970","slug":"171531158391-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित जीप की टक्कर से युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित जीप की टक्कर से युवक की मौत, तीन घायल
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
हादसे में संविदा कर्मी की मौत, दो बेटे घायल
अमेठी। अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग पर एक अनियंत्रित जीप की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई और दो किशोर घायल हो गए। इस हादसे के बाद जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक छप्पर को तोड़ते हुए पेड़ से जा भिड़ी जिससे चालक भी घायल हो गया। एंबुलेंस कर्मियों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
धम्मौर क्षेत्र के गांव रामापुर मजरे टिकरी निवासी शारदा प्रसाद (38) सोमवार सुबह पुत्र अंकेश (14) व अतुल (11) के साथ बाइक से संग्रामपुर स्थित कालिकन धाम दर्शन करने गए थे। लौटते समय वे अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग पर खेरौना गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार जीप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में शारदा प्रसाद, अंकेश और अतुल बाइक समेत दूर जा गिरे। जीप सड़क किनारे एक छप्पर को तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई।
दुर्घटना में जीप चालक लाल बहादुर (45) निवासी पूरे मुस्तफा थाना सदर जिला प्रतापगढ़ घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने शारदा प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। घायल अंकेश, अतुल और जीप चालक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में लिया गया है। मृतक शारदा प्रसाद नौगिरवां विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मी था।