{"_id":"6aae8fa67e9f57a2800c0849","slug":"audit-team-attacked-brick-struck-manager-on-the-head-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1069701-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ऑडिट टीम पर हमला, मैनेजर के सिर में मारी ईंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ऑडिट टीम पर हमला, मैनेजर के सिर में मारी ईंट
विज्ञापन
एक कंपनी की ऑडिट टीम पर रुड़की-मंगलौर मार्ग स्थित आउटलेट पर फ्रेंचाइजी ऑनर ने संपत्ति के मूल्यांकन के दौरान विवाद के बाद जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने मैनेजर के सिर में ईंट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और कंपनी की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार को हरियाणा के भिवानी निवासी ऑडिटर राजेश कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वे हेड ऑफिस के अधिकृत पत्र पर एसेट्स की वैल्यूएशन करने रुड़की ब्रांच पहुंचे थे। हिसाब-किताब के दौरान वैल्यू में अंतर मिलने पर फ्रेंचाइजी ऑनर सुखराज ने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हाथापाई शुरू कर टेबल पर चढ़कर सहायक ऑडिटर सुधांशु वर्मा को थप्पड़ जड़ दिया।
बीचबचाव करने आए मैनेजर अरुण कुमार के सिर पर आरोपी ने ईंट से वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी ने गाड़ी के आगे-पीछे के शीशे भी तोड़ दिए। घटना के बाद साथियों ने घायल अरुण कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मंगलौर पहुंचाया। वहां से उनकी गंभीर हालत देखकर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी को आधार बनाकर आरोपी सुखराज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।