फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   पुलिस की उदासीनता पर भड़के मीडियाकर्मी

पुलिस की उदासीनता पर भड़के मीडियाकर्मी

Wed, 17 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की उदासीनता पर भड़के मीडियाकर्मी
पुलिस की उदासीनता पर भड़के मीडियाकर्मी
विज्ञापन

गौरीगंज। साथी पत्रकार के पुत्र अभय की हत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही से नाराज जिले के मीडियाकर्मी बुधवार को भड़क गए। पत्रकारों ने शहर के जिला पुस्तकालय परिसर में बैठक कर अभय हत्याकांड में पुलिस के रवैए की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आंदोलन की रणनीति बनाई। इसके बाद एसपी कार्यालय जाकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में विवेचना थानाध्यक्ष के बजाय स्वाट टीम/क्राइम ब्रांच से कराने तथा तीन दिन में खुलासा नहीं होने पर सोमवार से एसपी कार्यालय में बेमियादी धरना शुरू करने का अल्टीमेटम दिया गया है।
गौरीगंज स्थित एक हिंदी दैनिक अखबार से जुड़े पत्रकार अजय सिंह का पुत्र अभय प्रताप सिंह (17) गौरीगंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र था। 13 जनवरी की रात अभय की बेरहमी से हत्या कर शव को रेल ट्रैक पर फेंक दिया गया था। अभय की हत्या को शुरू से आत्महत्या बताने वाले गौरीगंज थानाध्यक्ष की कार्यशैली से नाराज जिले के मीडिया कर्मियों ने बुधवार को जिला पुस्तकालय में बैठक की। इसके बाद एसपी ऑफिस जाकर ज्ञापन देकर घटना के खुलासे की मांग की।
विज्ञापन

वहीं, राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद अमेठी पहुंचे आप नेता संजय सिंह ने अभय हत्याकांड को गंभीर मामला बताया। संजय ने कहा कि, वे आज ही अमेठी की डीएम व एसपी के साथ ही प्रभारी डीजीपी से बात कर संवेदनहीन एसओ को निलंबित कर घटना की निष्पक्ष जांच व शीघ्र खुलासे को कहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर हत्याकांड से जुड़े तथ्यों के आधार पर वे इस मामले को राज्यसभा में भी उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed