{"_id":"5c17e8f9bdec2256cd7e0e99","slug":"161545070841-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस के साइड मारने से कार सवार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस के साइड मारने से कार सवार घायल
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुस्साए लोगों ने तोड़ी बस, चालक को पीटा
अमेठी। अलीगंज बाजार में सोमवार को एक रोडवेज बस ने कार सवार को साइड मार दिया। इसमें कार सवार एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद नाराज लोगों ने बस को क्षतिग्रस्त कर चालक की पिटाई कर दी। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दिया है। पुलिस ने बस चालक का मेडिकल परीक्षण कराया है।
सोमवार को जौनपुर डिपो की बस लखनऊ जा रही थी। सुबह लगभग साढ़े 10 बजे अलीगंज कस्बे में जाम लगा था। इस दौरान एक कार बगल से गुजर रही थी, जिसे बस ने साइड मार दिया। कार में सवार एक युवक घायल हो गया। इससे नाराज लोगों ने बस चालक सत्येंद्र मिश्र की पिटाई कर बस में तोड़फोड़ कर दी। बस के परिचालक राजकुमार ने यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया।
बस चालक सत्येंद्र मिश्र ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। दूसरी तरफ बस की टक्कर से घायल युवक ने भी बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायल बस चालक का मेडिकल परीक्षण कराया है।