फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two killed in road accidents, mother and son critically injured

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसों में दो की मौत, मां-बेटे गंभीर

Mon, 07 Sep 2026 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Two killed in road accidents, mother and son critically injured
नसीम (फाइल फोटो)
अंबेडकरनगर/सद्दरपुर। बसखारी और सम्मनपुर थाना क्षेत्रों में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार युवक और साइकिल मैकेनिक समेत दो लोगों की मौत हो गई। बसखारी क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे नसीम (32) की चार पहिया वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में उनकी बहन और 10 वर्षीय भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, सम्मनपुर क्षेत्र के वल्लीपुर बाजार में स्कूटी की टक्कर से घायल साइकिल मैकेनिक कतारू (67) ने मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पहला हादसा बसखारी-जलालपुर मार्ग पर मंगुरा डिला के पास अशरफपुर मंजगवा गांव के निकट रविवार देर शाम हुआ। डोंडों निवासी नसीम अपनी बहन काईमा खातून (40) और 10 वर्षीय भांजे अबू सैमा के साथ बाइक से माहुल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बसखारी की ओर से आए तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर दूर जा गिरे। हेलमेट नहीं पहने होने के कारण तीनों के सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर नसीम को महामाया मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। काईमा खातून और अबू सैमा को लखनऊ रेफर किया गया। दोनों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नसीम की शादी करीब छह वर्ष पहले हुई थी। उनका चार साल का बेटा दानिश है। सोमवार दोपहर बाद गांव के कब्रिस्तान में नम आंखों के बीच उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। छह वर्ष पहले पिता लाल मोहम्मद की भी मौत हो चुकी है। नसीम की मौत से मां मोमिना खातून का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

स्कूटी की टक्कर से साइकिल मैकेनिक की मौत
दूसरा हादसा सम्मनपुर क्षेत्र के वल्लीपुर बाजार में रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। बसखारी के दौलतपुर महमूदपुर निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि उनके पिता कतारू (67) की वल्लीपुर बाजार में साइकिल पंचर की दुकान थी। रविवार को वह साइकिल से घर लौट रहे थे। बाजार पार करते समय तेज रफ्तार स्कूटी ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने पर उन्हें सीएचसी बसखारी ले जाया गया। वहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रात करीब 10:30 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed