{"_id":"6a9ef1d6777166363905dc58","slug":"a-team-including-the-adc-will-investigate-the-apple-sapling-scam-across-28-panchayats-in-churah-chamba-news-c-88-1-ssml1004-195930-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चुराह की 28 पंचायतों में सेब पौध घोटाले की जांच करेगी एडीसी समेत टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चुराह की 28 पंचायतों में सेब पौध घोटाले की जांच करेगी एडीसी समेत टीम
Mon, 07 Sep 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
2022-23 में पौध खरीद, वितरण और रोपण में गड़बड़ी के आरोप, एडीसी की अध्यक्षता में टीम अगले सप्ताह करेगी धरातलीय जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चुराह की 28 पंचायतों में वर्ष 2022-23 के दौरान सेब पौध की खरीद, वितरण और रोपण में सामने आई कथित अनियमितताओं की अब उच्चस्तरीय जांच होगी।
प्रशासन ने मामले की पड़ताल के लिए अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की है। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के परियोजना अधिकारी (पीओ) समेत अन्य अधिकारी समिति में शामिल हैं। टीम आगामी सप्ताह चुराह पहुंचकर पंचायत स्तर पर रिकॉर्ड खंगालेगी।
मामले में सेब पौध के वितरण और रोपण को लेकर अनियमितताओं की शिकायत सामने आई थी। इसके बाद प्रशासन ने जांच का निर्णय लिया। टीम पंचायतों में पहुंचकर पौध खरीद से जुड़े दस्तावेज, वितरण रिकॉर्ड, लाभार्थियों की सूची और रोपण से संबंधित जानकारी की पड़ताल करेगी। इसके अलावा योजना के तहत स्वीकृत धनराशि के इस्तेमाल और पात्र लाभार्थियों को निर्धारित नियमों के अनुसार पौध उपलब्ध करवाने की भी जांच होगी।
जांच के दौरान रिकॉर्ड में किसी तरह की अनियमितता सामने आने पर संबंधित लोगों की जिम्मेदारी तय की जा सकती है। प्रशासनिक टीम की धरातलीय पड़ताल और रिपोर्ट के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
-- अगले सप्ताह मौके पर पहुंचेगी टीम
डीआरडीए के परियोजना अधिकारी तविंद्र चनरिया ने बताया कि चुराह की करीब 28 पंचायतों में सेब पौध की खरीद, वितरण और रोपण को लेकर उच्चस्तरीय जांच टीम आगामी सप्ताह धरातल पर पहुंचकर जांच करेगी।