फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba: Employee Goes Missing During Night Shift, Body Found in Water Tank; Cause of Death a Mystery

कोरबा: रात की ड्यूटी के दौरान गायब हुआ कर्मचारी, पानी की टंकी में मिली लाश, मौत की वजह बनी पहेली

Mon, 07 Sep 2026 10:20 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2026 10:20 PM IST
सार

पेट्रोल पंप की पानी की टंकी से कर्मचारी की लाश मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। टंकी में पानी के साथ पेट्रोल भी मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Korba: Employee Goes Missing During Night Shift, Body Found in Water Tank; Cause of Death a Mystery
आरजी पेट्रोल पंप की पानी टंकी में मिली कर्मचारी की लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के मुड़ापार स्थित आरजी पेट्रोल पंप परिसर में बनी पानी की टंकी में एक कर्मचारी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान 39 वर्षीय ओमप्रकाश यादव के रूप में हुई है, जो राताखार में रहता था और मूलतः जांजगीर-चांपा जिले का निवासी था। वह पेट्रोल पंप में पेट्रोल डालने का काम करता था और सेकंड शिफ्ट में ड्यूटी पर आया हुआ था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंप पर तीन कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान ओमप्रकाश अचानक लापता हो गया। काफी देर तक नजर नहीं आने पर साथी कर्मचारी खुशी मिश्रा ने पंप संचालक को इसकी जानकारी दी। खोजबीन शुरू की गई तो पेट्रोल टंकी से लगी पानी की टंकी में उसकी लाश मिली। बताया जा रहा है कि पानी की टंकी में पानी और पेट्रोल दोनों मिला हुआ था और मृतक के शरीर से पेट्रोल की तेज दुर्गंध आ रही थी। आशंका जताई जा रही है कि मृतक शराब के नशे में था, क्योंकि बताया जा रहा है कि वह शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दुर्ग: आधी रात में 120 की रफ्तार में दौड़ी कार, बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को टंकी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पेट्रोल पंप कर्मचारी खुशी मिश्रा ने बताया कि तीन लोग ड्यूटी पर थे, तभी ओमप्रकाश अचानक गायब हो गया। संचालक को सूचना देने के बाद तलाश की गई तो टंकी में लाश मिली।

पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। प्रथम दृष्टया डूबने से मौत की आशंका है, लेकिन टंकी में पेट्रोल कैसे आया और मृतक वहां कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद पेट्रोल पंप पर काम कुछ देर के लिए बाधित रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed