{"_id":"5bdf3eb0bdec2269845aa099","slug":"161541357232-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुशाला व भंडार गृह में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुशाला व भंडार गृह में लगी आग
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
पशुशाला व भंडार गृह में लगी आग, दो मवेशी झुलस
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर खुर्द गांव में शनिवार देर रात एक पशुशाला और भंडार गृह में आग लग गई। ग्रामीणों ने खूंटे से बंधे मवेशियों को खोलकर किसी तरह से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दो मवेशी झुलस गए।
जयसिंहपुर खुर्द गांव निवासी शेर बहादुर यादव पशुशाला और भंडार गृह में शनिवार की देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मवेशियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पशुशाला में बंधे मवेशियों को किसी तरह से खोला। इस बीच एक गाय और एक भैंस झुलस गई। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
पीड़ित की मानें तो आग से भंडार गृह में भूसे के अंदर रखा चार क्विंटल गेहूं, तीन क्विंटल चावल, 50 किलोग्राम सरसों, 50 किलोग्राम मटर व जानवरों के चारे के लिए रखा भूसा जल गया है। रविवार को सूचना के बाद पहुंचे लेखपाल जगदंबिका यादव ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित की मानें तो आग से करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।