{"_id":"5d0d1f6f8ebc3e079f1b392c","slug":"15611410884-sultanpur-news64","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में गिरने से संग्रह अमीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुएं में गिरने से संग्रह अमीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुएं में गिरने से संग्रह अमीन की मौत
अमेठी। मॉर्निंग वॉक के दौरान शुक्रवार की सुबह एक संग्रह अमीन कुएं में गिर पड़ा। ग्रामीणों की मदद से जब तक अमीन को बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पलिया चंदापुर निवासी राजकरन (59) तहसील मुसाफिरखाना में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत थे। इनका कार्यक्षेत्र महोना पश्चिम था।
शुक्रवार की भोर राजकरन मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। वे गांव के पश्चिम में स्थित एक कुएं में गिर गए। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवारीजन उन्हें खोजने निकले, तो उनका एक चप्पल कुएं के पास पड़ा था।
विज्ञापन
शक के आधार पर कुएं की छानबीन की गई तो राजकरन की लाश मिली। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राजकरन की सेवानिवृत्ति में कुछ माह ही बाकी था।