{"_id":"6a91edaa1a2c1c673e079dab","slug":"female-student-accuses-three-teachers-of-misconduct-and-intimidation-hathras-news-c-58-1-sdb1001-102670-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: छात्रा ने तीन शिक्षकों पर लगाए अभद्रता और धमकाने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: छात्रा ने तीन शिक्षकों पर लगाए अभद्रता और धमकाने के आरोप
Sat, 29 Aug 2026 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक राजकीय इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा ने विद्यालय के तीन शिक्षकों पर अभद्र व्यवहार, अशोभनीय टिप्पणी, पक्षपात और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा ने कोतवाली में करते हुए विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने और कार्रवाई की मांग की है।
छात्रा का आरोप है कि विद्यालय में तैनात कुछ शिक्षक उसके और उसकी सहपाठियों के साथ कथित रूप से अभद्रता एवं अशोभनीय व्यवहार करते हैं। छात्रा ने पढ़ाई में पक्षपात किए जाने का आरोप भी लगाया है। छात्रा का आरोप है कि जब इस संबंध में उसने अपनी मां को जानकारी दी तो मां विद्यालय शिकायत करने गईं।
आरोप है कि वहां उनके साथ भी बदसलूकी की गई और छात्रा के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। छात्रा ने एक शिक्षक पर आरोप लगाया कि वह आर्ट्स और साइंस वर्ग की छात्राओं के बीच विवाद कराने वाली बातें करते हैं और छात्राओं के प्रति कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विरोध करने पर शिक्षकों की ओर से छात्राओं को भविष्य खराब करने और स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी) में गलत टिप्पणी दर्ज कराने की धमकी दी जाती है। छात्रा का कहना है कि विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में ये घटनाएं रिकॉर्ड हैं। उसने कैमरों की फुटेज की जांच कराकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपित शिक्षकों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।