{"_id":"6a91edb8758b249d55066106","slug":"ayaan-had-issued-a-warning-of-danger-by-sending-a-death-notification-on-instagram-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-23263-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: इंस्टाग्राम पर मौत का नोटिफिकेशन भेजकर अयान ने दी थी खतरे की वार्निंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: इंस्टाग्राम पर मौत का नोटिफिकेशन भेजकर अयान ने दी थी खतरे की वार्निंग
विज्ञापन
राहुल सिंह
साहिबाबाद। शहीदनगर में जिस अयान की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई, उसे अपनी मौत का अंदेशा वारदात से करीब 20 मिनट पहले ही हो गया था। उसे लगा था कि बल्लू और उसके साथ आए युवक कहीं उसकी हत्या न कर दें। घबराए अयान ने अपने एक नाबालिग दोस्त को इंस्टाग्राम पर वॉयस रिकॉर्डिंग भेजकर अपनी मौत की आशंका भी जताई थी। इसमें उसने बताया था कि बल्लू दिल्ली से कुछ लड़कों को बुलाकर लाया है और उनके पास हथियार भी हैं। इसके कुछ ही देर बाद अयान को आरोपियों ने घेर लिया और चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।
मूलरूप से मसूरी के नाहल गांव के रहने वाले अयान के बड़े भाई उवैश ने बताया कि वह कुल पांच भाई हैं, जिनमें वह सबसे बड़े और अयान चौथे नंबर का भाई था। उनके पिता अकबर फल कारोबारी हैं और पिता के मोबाइल फोन में अयान की इंस्टाग्राम आईडी लॉगिन थी। इसी वजह से परिजनों को अयान की मौत के बाद उसके इंस्टाग्राम अकाउंट की गतिविधियों की जानकारी मिली। परिजनों के मुताबिक, रात करीब नौ बजे अयान ने अपने नाबालिग दोस्त को वॉयस मैसेज भेजा था। इसमें उसने बल्लू द्वारा दिल्ली से लड़के बुलाने और उनके पास हथियार होने की बात कही थी। अयान ने आशंका जताई थी कि कहीं ये लोग उसकी हत्या न कर दें।
उवैश के मुताबिक, अयान की यह आशंका सच साबित हुई। वॉयस रिकॉर्डिंग भेजने के करीब 20 मिनट बाद ही शहजाद और वसीम उसे बाइक पर बैठाकर शहीदनगर मेट्रो स्टेशन के लिफ्ट वाले रास्ते पर ले गए। वहां पहले से मौजूद युवकों ने उसे घेर लिया और सीने में चाकू घोंप दिया। घायल अयान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
एक सप्ताह पहले ही बालिग हुआ था अयान
परिजनों के मुताबिक अयान अभी युवा जिंदगी की दहलीज पर ही कदम रख रहा था। वह करीब एक सप्ताह पहले ही 18 साल का हुआ था। 21 अगस्त को उसका जन्मदिन था, जो उसने पहले परिवार और रात में अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर सेलिब्रेट किया था। परिवार के लिए यह खुशी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी। बालिग होने के कुछ ही दिनों बाद मामूली कहासुनी की रंजिश में उसकी हत्या कर दी गई। अयान अपने पिता के साथ दिल्ली की गाजीपुर फल मंडी जाता था और कारोबार में हाथ बंटाता था। वह घर में दूसरे नंबर का सबसे छोटा होने के कारण लाडला भी था।
-- -- -- -- -- --
फूटा परिजनों का गुस्सा, जनाजा रखकर आधे घंटे तक चली पुलिस से नोकझोंक
पोस्टमार्टम के बाद अयान का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। शाम को परिजन अयान का जनाजा लेकर शहीद नगर के जयपाल चौक पर पहुंचे थे कि उन्होंने जमीन पर जनाजा रखकर पुलिस से नोकझोंक हुई। परिजनों ने कहा कि सीमा चौकी से मात्र आधा किलोमीटर की दूरी पर इतनी बड़ी घटना सरेराह हो गई और पुलिस कहां सोती हुई रह गई। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से एनकाउंटर और बुल्डोजर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि अयान को पहले से खतरे का अंदेशा था और उसने अपने दोस्त को इसकी जानकारी भी दी थी। ऐसे में आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।