फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ऑयल डीलर के डिपो में आग लगने से हड़कंप

ऑयल डीलर के डिपो में आग लगने से हड़कंप

Tue, 11 Jun 2019 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
ऑयल डीलर के डिपो में आग लगने से हड़कंप
केरोसिन डिपो के बगल में आग लगने से हड़कंप
विज्ञापन


अमेठी। मुसाफिरखाना-पारा बाजार मार्ग पर स्थित सार ऑयल डिपो परिसर में मंगलवार की शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

पारा-मुसाफिरखाना मार्ग पर डीलर का केरोसिन तेल वितरण डिपो है। यहीं से क्षेत्र के सार्वजानिक वितरण प्रणाली के दुकानदारों को केरोसिन सप्लाई की जाती है।

मंगलवार की शाम तेल भंडारण परिसर से सटे आवासीय हिस्से में शाम लगभग छह बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

सूचना पर फायर ब्रिगेड एवं स्थानीय पुलिस की टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया। छोटी गाड़ी की मदद से आग बुझाने में सफलता नहीं मिलने पर बड़ी गाड़ी बुलाई गई।
विज्ञापन


बड़ी मशक्कत के बाद तेल भंडारण डिपो आग की चपेट में आने से बचा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed