{"_id":"5ce986e3bdec2207402ebad1","slug":"15588083409-sultanpur-news45","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखंडनगर में तालाब के किनारे मिलीं प्रतिमाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अखंडनगर में तालाब के किनारे मिलीं प्रतिमाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखंडनगर में तालाब के किनारे मिलीं मूर्तियां
सुल्तानपुर। अखंडनगर के डोमापुर गांव में तालाब के किनारे राम, जानकी, लक्ष्मण के साथ ही हनुमान जी की की प्रतिमाएं पाई गई हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमाओं को कब्जे में लेकर थाने में रखा है।
पुलिस विभाग बरामद प्रतिमाओं के बारे में डीसीआरबी की मदद ले रही है। ग्रामीण प्रतिमाओं को अष्टधातु की बता रहे हैं।
अखंडनगर थाना क्षेत्र के डोमापुर गांव में बीते 23 मई की देर शाम खेत गए ग्रामीणों ने तालाब के किनारे राम, जानकी, लक्ष्मण और हनुमान जी की प्रतिमा को देखा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने इसकी सूचना यूपी 100 को दी।
सूचना के बाद पहुंची यूपी 100 प्रतिमाओं को कब्जे में लेकर थाने पहुंच गई। ग्रामीणों की मानें तो बरामद प्रतिमाएं अष्टधातु की हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि बरामद प्रतिमाएं अष्टधातु की हैं अथवा नहीं इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
डीसीआरबी की मदद से सूचना प्रसारित कराई गई है कि यदि किसी जिले में मंदिर से प्रतिमाएं चोरी हुई हैं तो वहां की पुलिस अखंडनगर थाने से संपर्क करें। एसओ ने बताया कि राम और लक्ष्मण की प्रतिमा का दाहिना हाथ काटा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।