{"_id":"5be715e0bdec2269be332c9b","slug":"151541871072-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी की तहरीर पर तीन के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीडीसी की तहरीर पर तीन के खिलाफ केस दर्ज
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
बीडीसी से वसूली के मामले में तीन के खिलाफ केस
अमेठी। मुसाफिरखाना क्षेत्र में खुद को पुलिस कर्मी बताकर एक क्षेत्र पंचायत सदस्य से 40 हजार रुपये की वसूली करने के मामले में पुलिस ने चौकीदार समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
यह केस रुदौली के रहने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य पारसनाथ मौर्य ने दर्ज कराया है। बुधवार शाम पारसनाथ राइस मिल पर बैठे थे। एक बाइक से पहुंचे दो लोगों में एक ने खाकी वर्दी पहन रखी थी। दोनों खुद को एसटीएफ का सिपाही बताते हुए बीडीसी को साथ लेकर चले गए। निर्माणाधीन फोरलेन पर बीडीसी पर स्मैक बेचने का आरोप लगाते हुए मारपीट की।
बीडीसी ने किसी तरह 40 हजार रुपये देकर छुटकारा पाया था। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मामले को गंभीरता से लिया था। शनिवार को पुलिस ने बीडीसी की तहरीर पर चौकीदार शिवबहादुर समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल विश्वनाथ ने बताया पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।