{"_id":"5b7c579e42c792466e6edcc4","slug":"151534875550-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती नदी में कूदा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोमती नदी में कूदा युवक
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से नाराज होकर निकला युवक गोमती में कूदा
सुल्तानपुर। करौंदीकलां क्षेत्र के इब्राहिमपुर घाट से एक युवक ने मंगलवार दोपहर गोमती नदी में छलांग लगा दी। युवक की तलाश में विलंब होने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सीओ कादीपुर के समझाने पर दो घंटे बाद लोग शांत हुए। युवक की तलाश में गोताखोर नदी में उतारे गए हैं, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका है।
करौंदीकलां के हिंदुआबाद निवासी विपिन मिश्र (20) पुत्र चंद्रबली मिश्र मंगलवार दोपहर घर में किसी बात से नाराज होकर साइकिल लेकर निकला था। विपिन क्षेत्र के इब्राहिमपुर पुल पर पहुंचा और साइकिल खड़ी करके गोमती नदी में कूद गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। विलंब से पुलिस के पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सीओ कादीपुर डीपी शुक्ला ने लोगों को समझाकर शांत कराया। सीओ ने बताया कि विपिन की तलाश में गोताखोरों को उतारा गया है।