फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   चुनावी रंजिश में कुनबे पर हमला

चुनावी रंजिश में कुनबे पर हमला

Thu, 10 May 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में कुनबे पर हमला
चुनावी रंजिश में ग्राम प्रधान पर हमला, पत्नी व बेटी भी घायल
विज्ञापन

सुल्तानपुर। चुनाव की रंजिश में बृहस्पतिवार दोपहर बंधुआकलां के ग्राम प्रधान के घर पर हमला कर दिया गया। परिवारीजनों को बचाने पहुंचे ग्राम प्रधान को भी धारदार हथियार से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। ग्राम प्रधान, उनकी पत्नी व बेटी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने ग्राम प्रधान की हालत गंभीर देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना से गांव में तनाव है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

कुड़वार क्षेत्र के बंधुआकलां गांव के प्रधान राममूरत यादव (38) की गांव के ही राधेश्याम आदि से चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है। बृहस्पतिवार सुबह प्रधान दूबेपुर ब्लॉक गए थे। दोपहर में विपक्षियों ने प्रधान के घर पर हमला कर दिया। हमले की सूचना प्रधान की पत्नी श्यामा देवी (36) व उनकी बेटी अंजली ने फोन से राममूरत को दी।
विज्ञापन


सूचना पर प्रधान घर पहुंचे तो विपक्षियों ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें भी मरणासन्न कर दिया। ग्रामीणों ने घायल प्रधान राममूरत यादव, श्यामा देवी और अंजली को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद ग्राम प्रधान को ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया। एसओ कुड़वार नंद कुमार तिवारी ने बताया कि हमले में शामिल राधेश्याम समेत छह लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed