{"_id":"5b5cb7884f1c1b8f568b6f51","slug":"131532802952-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध काटकर तीन लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंध काटकर तीन लाख की चोरी
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान में सेंध लगाकर तीन लाख के जेवरात चोरी
सुल्तानपुर। गोसाईगंज क्षेत्र में उघड़पुर चौराहे पर स्थित एक दुकान में सेंध लगाकर चोर शुक्रवार रात करीब तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात समेट ले गए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर व्यवसायी ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल का निरीक्षण व छानबीन करने के बावजूद पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा सकी है।
क्षेत्र के मिश्रौली निवासी नन्हू सोनी की उघड़पुर चौराहे के पास सोने-चांदी के आभूषण की दुकान है। शुक्रवार रात दुकान की दीवार में सेंध लगाकर चोर नकदी के साथ तमाम जेवरात समेट ले गए। शनिवार सुबह नन्हू सोनी दुकान खोलने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई।
सराफ के मुताबिक दुकान से दो किलो चांदी के जेवरात, 60 ग्राम सोना और 10 हजार रुपये नकद उठा ले गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष शिवबालक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। एसओ ने बताया कि व्यवसायी की तहरीर पर केस दर्जकर तफ्तीश की जा रही है।