{"_id":"5991d7914f1c1b555f8b4634","slug":"131502730129-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलोन में पकड़ा गया सर्राफ का हत्यारोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सलोन में पकड़ा गया सर्राफ का हत्यारोपी
Updated Mon, 14 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलोन में पकड़ा गया
सर्राफ का हत्यारोपी
क्रासर
आरोपी की निशानदेही पर लूटा गया आभूषण बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। थाना क्षेत्र बाजार शुकुल में सात अगस्त की शाम सर्राफ व्यवसाई की हत्या कर हुए आभूषण लूट के मामले का सलोन पुलिस ने खुलासा किया है। सलोन पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी की निशानदेही पर लूटा गया आभूषण भी बरामद हुआ है। आरोपी के पकड़े जाने की सूचना पर सोमवार सुबह स्वॉट टीम प्रभारी व एसओ बाजार शुकुल के साथ सलोन पहुुंचे एएसपी अमेठी ने आरोपी से पूछताछ की।
बीते सात अगस्त को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने बाजार शुकुल कस्बे के सर्राफ व्यवसाई अजय सोनी को गोली मारकर उसके पास मौजूद पांच लाख रुपए कीमत का आभूषण लूट लिया था। लुटेरों के फरार होने के बाद मौके पर पहुंचे लोग अजय को इलाज के लिए टॉमा सेंटर ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। घटना के खुलासे के लिए एसपी पूनम ने एएसपी बीसी दूबे के नेतृत्व में स्वॉट टीम प्रभारी शिवाकांत पांडेय व एसओ बाजार शुकुल विनोद कुमार मिश्र को जिम्मेदारी सौंपी थी। एएसपी ने बताया कि खुलासे में लगी स्वॉट टीम सर्विलांस के जरिए आरोपी की लोकेशन खंगाल रही थी। इसी बीच रविवार देर शाम एक बदमाश (निवासी पूरे सधई सिंह थाना जामों निवासी रंजीत यादव) रायबरेली के थाना सलोन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सलोन पुलिस की पूछताछ में बदमाश ने शुकुल बाजार में सर्राफ की हत्या व लूट की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर लूट का जेवरात भी सलोन पुलिस ने बरामद किया है।