फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A tractor hit a bike near Chor Mar, person dies

Sirsa News: चोरमार के पास ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, व्यक्ति की मौत

Thu, 08 Oct 2026 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 08 Oct 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
A tractor hit a bike near Chor Mar, person dies
ओढ़ां। क्षेत्र में बुधवार देर शाम हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घटनाओं की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव चोरमार निवासी परमजीत सिंह (63) बाइक पर जगमालवाली से अपने गांव लौट रहा था। रात करीब आठ बजे चोरमार-जगमालवाली मार्ग पर एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में परमजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परमजीत सिंह दिहाड़ीदार मजदूर था।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। ट्रैक्टर गांव जगमालवाली का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांड के सामने आने से पेड़ से टकराई बाइक
वहीं ओढ़ां में कालांवाली रोड स्थित एक निजी स्कूल के पास गांव गदराना निवासी गुरजंट सिंह (20) बाइक से ओढ़ां से कालांवाली जा रहा था। अचानक सांड बाइक के सामने आ गया जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में गुरजंट सिंह के सिर और कंधे पर गंभीर चोटें आईं। उसे ओढ़ां के अस्पताल ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने सिरसा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed