{"_id":"5b8ed0f0867a55485f2f7db7","slug":"121536086256-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसाई से आठ लाख रुपये लेकर भाग रहे लुटेरे को लोगों ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसाई से आठ लाख रुपये लेकर भाग रहे लुटेरे को लोगों ने पकड़ा
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लग्जरी वाहन से इंजन ऑयल रिसाव की बात कहकर बदमाशों ने एक व्यवसायी का वाहन रुकवा कर लूट की घटना को अंजाम दिया। रुपये से भरा बैग लेकर भाग रहे लुटेरे को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। बचकर भागने के लिए लुटेरों ने व्यवसायी की आंख में मिर्च स्प्रे भी डाल दिया था।
व्यवसायी अरुण जायसवाल मंगलवार की शाम अपने लग्जरी वाहन से आठ लाख रुपये लेकर घर से निकले थे। वह सब्जी मंडी इलाके में पहुंचे थे, तभी एक युवक ने उनके वाहन से इंजन ऑयल रिसाव की सूचना इशारे से दी। वे जैसे ही वाहन रोककर नीचे उतरे तभी युवक ने वाहन की सीट पर रखा रुपयों से भरा बैग निकाल लिया।
अरुण की नजर युवक पर पड़ी तो वे उसे दौड़े। खुद को घिरता देख युवक ने व्यवसायी की आंख में मिर्च का स्प्रे झोंक दिया। स्प्रे पड़ते ही आंख में जलन होने लगी तो अरुण ने शोर मचा दिया। उनके चिल्लाते ही आसपास के लोगों ने भाग रहे लुटेरे को घेरकर पकड़ लिया। आरोपी से रुपयों से भरा बैग छीनकर स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की।
विज्ञापन
पिटाई के बाद लुटेरे को पुलिस को सौंप दिया गया। इस बाबत नगर कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। इस तरह से लोगों से लूट की घटना को अंजाम देने वाला गिरोह काफी बड़ा है। पुलिस को काफी जानकारी मिली है। गिरोह में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बुधवार को घटना का खुलासा किया जाएगा।