Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   wife killed husband electric current domestic Violence madhepura bihar news police solved case

बिहार: शराब के नशे में पति करता था मारपीट, पत्नी ने करंट लगाकर की हत्या; शव दरवाजे पर रख रची हादसे की कहानी

Fri, 13 Nov 2026 12:11 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2026 12:11 PM IST
सार

बिहार के मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय नंदकिशोर मुखिया की करंट लगाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर उसकी पत्नी गुंजन कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गुंजन ने पति की हत्या करने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन
wife killed husband electric current domestic Violence madhepura bihar news police solved case
मृतक और आरोपी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मधेपुरा जिले में एक युवक की करंट लगाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप उसकी पत्नी पर लगा है। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी गुंजन कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गुंजन ने पति नंदकिशोर मुखिया (26) को करंट लगाकर मारने की बात स्वीकार की है। मृतक के पिता ठाकुर मुखिया के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

मामला बिहारीगंज थाना क्षेत्र की सरौनी कला पंचायत के वार्ड-9 का है। बुधवार सुबह घर के दरवाजे के पास नंदकिशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की।

विज्ञापन

पति की प्रताड़ना से परेशान होकर हत्या की रची साजिश

पुलिस पूछताछ में गुंजन ने बताया कि उसका पति शराब का आदी था। वह अक्सर नशे में घर लौटता था और उसके साथ मारपीट करने के साथ दुर्व्यवहार भी करता था। गुंजन के अनुसार, शादी के बाद से ही वह पति की प्रताड़ना से परेशान थी। इसी वजह से उसने नंदकिशोर की हत्या की साजिश रची।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात नंदकिशोर शराब पीकर मेला देखने गया था। रात करीब एक बजे घर लौटने के बाद वह दरवाजे पर अपने पिता के पास सो गया। इसके बाद सुबह करीब तीन बजे उसकी पत्नी उसे जगाकर घर के अंदर ले गई।

बेहोश होने पर लगाया करंट, फिर दरवाजे पर रख दिया शव

पुलिस का कहना है कि घर के अंदर नशे की हालत में नंदकिशोर ने पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद जब वह बेहोश हो गया तो गुंजन ने उसे करंट लगा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद घटना को सामान्य मौत दिखाने के लिए आरोपी ने शव को घर के दरवाजे पर लाकर रख दिया।
बुधवार सुबह घर के दरवाजे के पास शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान वहां से जला हुआ कॉपर तार बरामद किया। मृतक के हाथ पर जलने के निशान और गले पर भी निशान मिले थे। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, एसडीपीओ ने भी किया निरीक्षण

मामले की जांच के लिए पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। एसडीपीओ पवन कुमार सिंह ने भी मौके का निरीक्षण किया था। शुरुआती जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर उन्होंने करंट लगाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई थी।


इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी गुंजन कुमारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझ गई। आरोपी पत्नी ने पति को करंट लगाकर मारने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed