फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   सौतेले बाप ने बेटी से किया दुष्कर्म

सौतेले बाप ने बेटी से किया दुष्कर्म

Sat, 14 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सौतेले बाप ने बेटी से किया दुष्कर्म
सौतेले पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

अमेठी। पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला प्रकाश में आया है। चार दिन पूर्व एक सौतेले पिता ने घर में अपनी मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी पिटाई की। बेटी को बचाने पहुंची पत्नी को भी पीटा। मां-बेटी को घर में बंधक बना लिया। ग्रामीणों की मदद से शुक्रवार को मुक्त होने के बाद मां-बेटी कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

मुसाफिरखाना क्षेत्र के एक गांव की महिला की 15 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसने एक बेटी को जन्म किया। किसी बात पर महिला का पहले पति से विवाद हो गया और दोनों ने एक-दूसरे को छोड़ दिया। महिला ने दूसरी शादी छोटेलाल से की और 11 वर्षीय बेटी के साथ उसके घर में रहने लगी। इस दौरान छोटेलाल नशेड़ी हो गया और महिला की बेटी पर गलत नजर रखने लगा। महिला का आरोप है कि नौ अप्रैल की सुबह पति घर पहुंचा और उसे गेहूं की कटाई के लिए मजदूरों को बुलाकर लाने को कहा। महिला मजदूरों को बुलाने चली गई।
विज्ञापन


इस बीच सौतेले बाप ने घर में मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच पहुंची महिला पति से भिड़ गई तो आरोपी ने उसके साथ ही बेटी को भी पीट दिया। दोनों को बंधक बना लिया। शुक्रवार सुबह संदेह होने पर ग्रामीण घर में दाखिल हुए तो महिला और उसकी बेटी एक कमरे में बंद थी। ग्रामीणों के साथ महिला अपनी बेटी को लेकर कोतवाली पहुंची और आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल भरत उपाध्याय ने बताया कि महिला की तहरीर पर छोटेलाल के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व मारपीट का केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed