{"_id":"57e01b894f1c1ba269a82695","slug":"12-thousand-looted-from-sbi-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र पर फायरिंग,12 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र पर फायरिंग,12 हजार लूटे
Amarujala Bureau
Updated Mon, 19 Sep 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Firing
- फोटो : AmarUjala
ककवा बाजार में दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी और संचालक से गन पॉइंट पर 12 हजार रुपये लूट लिया। बदमाशों ने गोली की आवाज सुनकर उन्हें पकड़ने दौड़े एक व्यवसायी पर फायर झोंक दिया। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। सूचना पाते ही एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से पूछताछ की।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ जिले के मकूनपुर निवासी राघवेंद्र तिवारी ने 18 सितंबर 2015 से एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र की फ्रेंचाइजी ले रखी है। वे अमेठी कोतवाली क्षेत्र के ककवा बाजार के सैंठा मोड़ पर एक दुकान में केंद्र का संचालन करते हैं। सोमवार की सुबह राघवेंद्र ने ग्राहक सेवा केंद्र खोलकर कामकाज शुरू किया था। करीब साढ़े 10 बजे अहिरन का पुरवा की रहने वाली कुसुमा एक हजार रुपये निकलवाने के लिए केंद्र पर पहुंची थीं। राघवेंद्र काउंटर खोलकर कुसुमा को रुपये दे रहे थे तभी एक बाइक से तीन नकाबपोश केंद्र के अंदर घुस गए। राघवेंद्र कुछ समझ पाते इस बीच एक नकाबपोश ने फायरिंग कर दी। फायरिंग से राघवेंद्र और कुसुमा के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन
राघवेंद्र को गन पॉइंट पर लेने के बाद कैश बॉक्स में रखा 12 हजार रुपये बदमाश लूटकर बाहर निकल गए। इस दौरान गोली की आवाज सुनकर पड़ोस का दुकानदार राम बहादुर यादव दौड़कर वहां पहुंचा और बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तभी बदमाशों ने राम बहादुर पर फायर झोंक दिया। हालांकि गोली राम बहादुर को नहीं लगी। इस बीच बदमाश बाइक पर बैठकर फरार हो गए। दिनदहाड़े एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र पर लूट की सूचना पाते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक हीरालाल, सीओ जीडी मिश्र और एसओ आरके सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच गए। एसपी ने पीड़ित केंद्र संचालक से पूछताछ की।
विज्ञापन