{"_id":"5c211f49bdec2256a8714ae5","slug":"11545674569-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती नदी में नाव से गिरी किशोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोमती नदी में नाव से गिरी किशोरी
विज्ञापन
नाव से गोमती नदी में गिरी किशोरी, मौत
सुल्तानपुर। नाव से नदी पार करते समय सोमवार दोपहर एक किशोरी गोमती में गिर गई। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद किशोरी को नदी से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र के मठिया बहादुरपुर गांव निवासी रामसूरत सोमवार दोपहर अपनी बेटी शिवानी के साथ लकड़ी काटने जंगल गया था। जंगल के बीच में गोमती नदी पड़ती है। परिवार के लोग लकड़ी लेकर नाव से नदी पार कर रहे थे। नदी के बीच पहुंचने पर शिवानी अचानक नाव से नदी में गिर पड़ी। परिवारीजनों ने शोर मचाया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने करीब घंटे भर बाद शिवानी को नदी से बाहर निकाला। परिवारीजनों ने शिवानी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष कूरेभार शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शिवानी नाव से नदी में गिर गई जिससे यह हादसा हुआ।