{"_id":"5bdc9555bdec22697c0a8ed4","slug":"111541182805-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर कोतवाल सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर कोतवाल सस्पेंड
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
महिला को व्हाट्सएप पर मेसेज भेज परेशान कर रहा कोतवाल निलंबित
सुल्तानपुर। व्हाट्सएप पर प्रेम का इजहार कर एक महिला को परेशान करना नगर कोतवाल को भारी पड़ गया। महिला ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी नगर कोतवाल को निलंबित कर दिया।
नगर कोतवाल नंद कुमार तिवारी की कुड़वार थाने में तैनाती के दौरान करीब दो माह पूर्व किसी केस के सिलसिले में एक महिला से जान-पहचान हुई थी। विवेचना के दौरान नंद कुमार तिवारी ने महिला को धोखा देने के आरोपी को जेल भेजने का आश्वासन दिया। उन्हें सितंबर माह में कोतवाली नगर की कमान दी गई। चार्ज लेने के बाद कोतवाल लगातार महिला के व्हाट्सएप पर मेसेज भेजने लगे।
मेसेज में महिला से प्रेम का इजहार करते रहे। कोतवाल से तंग आकर महिला शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स से मिली। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नगर कोतवाल को निलंबित कर दिया। एसपी ने सोशल मीडिया के प्रभारी बेनी माधव त्रिपाठी को नगर कोतवाल बनाया है।