फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेर बदल

उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेर बदल

Sun, 09 Sep 2018 11:35 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेर बदल
पुलिस अधीक्षक ने सात चौकियों के प्रभारी बदले
विज्ञापन

सुल्तानपुर। कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने कई चौकी प्रभारी समेत 10 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र बदल दिए हैं। पुलिस लाइंस से आदित्य यादव को वल्लीपुर चौकी का इंचार्ज बनाया है।

एसपी ने चांदा कोतवाली के उपनिरीक्षक राघवेंद्र प्रताप यादव को नगर क्षेत्र में सीताकुंड चौकी का प्रभारी बनाया है। जयसिंहपुर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सतीश कुमार सिंह को कोतवाली नगर की शास्त्रीनगर चौकी का प्रभारी, पुलिस लाइंस से उपनिरीक्षक नीशू तोमर को चौक घंटाघर चौकी का इंचार्ज, मोतिगरपुर के एसएसआई अशोक कुमार सिंह को गभड़िया पुलिस चौकी का इंचार्ज, एसआई आदित्य यादव को बल्दीराय थाने की वल्लीपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक अमरेंद्र सिंह को पुलिस लाइंस से अखंडनगर थाने की बेलवाई पुलिस चौकी का प्रभारी तैनात किया गया है। क्राइम ब्रांच से उपनिरीक्षक अमित कुमार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली नगर, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव कोतवाली नगर से थाना मोतिगरपुर स्थानांतरित किया गया है। एसआई शैलेंद्र प्रताप को घंटाघर चौकी से चांदा कोतवाली और गभड़िया चौकी इंचार्ज रहे विजय कुमार गुप्ता को जयसिंहपुर कोतवाली में उपनिरीक्षक के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed