{"_id":"6ab57f7f54fab9f0c40a4874","slug":"pickup-truck-overturns-after-going-out-of-control-youth-dies-basti-news-c-207-1-bst1021-167673-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, युवक की मौत
विज्ञापन
कलवारी(बस्ती)। राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के पशु चिकित्सालय कलवारी के पास बुधवार की रात अनियंत्रित होकर एक पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप में बैठे एक युवक की मौत हो गई।
अंबेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के मुमताज गंज निवासी पिकअप चालक अलरसा अपने गांव के मोहम्मद अनस (20) के साथ गोरखपुर से कुदरहा, गायघाट, कलवारी होते हुए अंबेडकरनगर जा रहे थे। जैसे ही वे पशु अस्पताल कलवारी के पास पहुंचे कि सड़क पर मोड़ के कारण अनियंत्रित होकर पिकअप सड़क के बगल खाई में पलट गई, जिससे दोनों घायल हो गए।
पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अनस को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जबकि चालक अलरसा को हल्की चोटें आई हैं। संवाद