फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Knife plunged into youth's chest; condition critical.

Karnal News: युवक के सीने में घोंपा चाकू, हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Knife plunged into youth's chest; condition critical.
करनाल। शिव कॉलोनी गली नंबर-1 में गणपति विसर्जन शोभायात्रा के दौरान युवक पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक के सीने पर इतनी जोर से वार किया कि चाकू आर-पार हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। गंभीर रूप से घायल युवक को करनाल के नागरिक अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

घायल शिव कॉलोनी का रहने वाला है। परिजनों के अनुसार विशाल एक दवाई फैक्ट्री में नौकरी करता है। बुधवार रात करीब नौ बजे वह फैक्ट्री से घर लौटा था। इसके बाद वह कुछ देर घूमने की बात कहकर घर से निकल गया। कॉलोनी में गणपति विसर्जन की शोभायात्रा निकल रही थी और प्रसाद वितरण किया जा रहा था। इसी दौरान वह दोस्तों के साथ वहां रुक गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार शोभायात्रा के दौरान हलवे का प्रसाद बांटा जा रहा था। इसी बीच पीछे की ओर से अचानक चीख-पुकार और हाथापाई की आवाज सुनाई दी। लोग मौके पर पहुंचे तो विशाल खून से लथपथ पड़ा था और उसकी छाती में चाकू फंसा हुआ था। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही विशाल के पिता रामकुमार, भाई नरेंद्र और उसकी मां ट्रामा सेंटर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। राम नगर के थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि मामले में युवक के साथी प्रिंस की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अभी घायल की स्थिति में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed