{"_id":"6ab580945f6f1c3b9c0a4675","slug":"police-report-quashed-in-case-involving-the-enticement-of-a-young-woman-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-111893-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आर्थिक तंगी से परेशान फर्नीचर कारीगर ने ट्रेन से कटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आर्थिक तंगी से परेशान फर्नीचर कारीगर ने ट्रेन से कटकर दी जान
विज्ञापन
फोटो-7 निर्दोष शर्मा। फाइल फोटो
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में एक फर्नीचर कारीगर ने कासगंज से कानपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के आगे लेटकर आत्महत्या कर ली। वह आर्थिक तंगी के चलते मानसिक परेशानी से जूझ रहे थे। घटना के बाद ट्रेन करीब 40 मिनट तक मौके पर खड़ी रही।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव रसीदपुर निवासी निर्दोष शर्मा (48) फर्नीचर कारीगर थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11.05 बजे वह हथियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पटरी पर लेट गए। लोगों ने उन्हें हटाने का प्रयास किया पर उन्होंने किसी की नहीं सुनी। ट्रेन की चपेट में आने से उनका शव क्षत-विक्षत हो गया और सिर अलग कटकर गिर गया।
गेट कीपर रोहित कुमार ने मऊदरवाजा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को ट्रैक से हटाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुछ देर बाद पत्नी रेखा समेत परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। यह एक सप्ताह में ट्रेन से ग्रामीण के कटने की तीसरी घटना है। दामाद सचिन शर्मा ने बताया कि निर्दोष शर्मा कई सालों से मानसिक परेशानी के कारण शराब पीने लगे थे। उनके पुत्र विपिन और पवन बाहर रहकर काम करते हैं। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने भी परिजनों द्वारा मानसिक परेशानी की बात की पुष्टि की।