फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   सिविल वर्दी में तैनात दो महिला आरक्षियों के साथ शोहदों ने की छेड़छाड़

सिविल वर्दी में तैनात दो महिला आरक्षियों के साथ शोहदों ने की छेड़छाड़

Sat, 06 Jan 2018 11:02 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
सिविल वर्दी में तैनात दो महिला आरक्षियों के साथ शोहदों ने की छेड़छाड़
दो महिला आरक्षियों से शोहदों ने की छेड़छाड़
विज्ञापन

सुल्तानपुर। शोहदों को पकड़ने के लिए एंटी रोमियो दस्ते की ओर से सादे कपड़ों में भेजी गई दो महिला आरक्षियों के साथ ही युवकों ने छेड़छाड़ की। महिला आरक्षियों को बचाने पहुंचे पुलिस कर्मियों से सपा नेता ने मारपीट के साथ ही शोहदों को छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने सपा नेता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।

चांदा क्षेत्र के कोथरा बाजार में सपा नेता वाहिद खान उर्फ बबलू जिम संचालित करता है। जिम के पास मौजूद लोग रास्ते से गुजरने वाली युवतियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। युवतियों ने इसकी शिकायत एंटी रोमियो दस्ते से की थी। दस्ते ने शोहदों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। सादे कपड़ों में दो महिला आरक्षियों को जिम के पास भेजा।
विज्ञापन


शुक्रवार को दोनों महिला सिपाही जब जिम के पास पहुंची तो वहां मौजूद सलमान निवासी कोथरा और रवि निषाद निवासी घरवासपुर ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने महिला सिपाहियों को पकड़ने की कोशिश की। तिराहे पर पहले से मौजूद पुलिस कर्मियों को पता चला तो वह सलमान व रवि को पकड़ने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम संचालक सपा नेता वाहिद वहां पहुंच गया और युवकों को छुड़ाने को पुलिस कर्मियों से हाथापाई शुरू कर दी। सूचना पर इंस्पेक्टर विष्णु कुमार मिश्र पहुंचे और सपा नेता समेत तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि वाहिद खान बदमाश है। वाहिद पर हत्या के साथ ही छेड़छाड़ का कई केस दर्ज हैं।


पूर्व में रह चुका पदाधिकारी: जिलाध्यक्ष
सुल्तानपुर। सपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव ने बताया कि वाहिद खान पूर्व में विधानसभा क्षेत्र का पदाधिकारी रह चुका है। वर्तमान में वह सपा में किसी पद पर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed