फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   220 लीटर अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

220 लीटर अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

Mon, 13 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
220 लीटर अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
220 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

अभियान में हुआ 210 वाहनों का चालान
वसूला गया 63,900 रुपये शमन शुल्क
38 लोगों पर हुई निरोधात्मक कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर एसपी के निर्देश पर चल रहे अभियान में रविवार को दो थाना क्षेत्रों में 220 लीटर अवैध शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार किए गए। चेकिंग के दौरान कुल 210 वाहनों का चालान और 63,900 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। चुनावी क्षेत्र में 38 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई।

नगरीय निकाय चुनाव कराने के लिए एसपी केके गहलौत के निर्देश पर इन दिनों पूरे जिले में संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों व अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा। एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि रविवार को थाना संग्रामपुर में दस लीटर तो बाजार शुकुल में अवैध शराब की भट्ठी के साथ 210 लीटर शराब बरामद हुई। दोनों स्थानों से कारोबार में लिप्त एक-एक व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को चले चेकिंग अभियान में कुल 210 वाहनों का चालान करने के साथ ही 63,900 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। नगरीय निकाय चुनाव क्षेत्र में चुनाव के दौरान शांति भंग के अंदेशे में कुल 38 लोगों को पाबंद किया गया है। अमेठी व बाजार शुकुल पुलिस ने एक-एक वारंटी को गिरफ्तार कर उनका चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed