{"_id":"59ef6dfe4f1c1b71548b8d5a","slug":"101508863486-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रक ने दो युवकों को कुचला
अमर उजाला ब्यूरो
भदैंया (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कामतागंज कस्बे में मंगलवार की शाम बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। दुर्घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीपरपुर थाना क्षेत्र के अग्रेसर गांव निवासी मुन्नर (30) मंगलवार की शाम दाऊद पट्टी मीरानपुर गांव निवासी अल्ताफ हुसैन (28) के साथ बाइक से घर लौट रहा था। दोनों कामतागंज कस्बे के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दोनों युवकों को रौंद दिया। दुर्घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दुर्घटना स्थल का मुआयना किया। दुर्घटना के शिकार बाइक सवार युवक ने हेलमेट पहना था। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। लखनऊ से वाराणसी तक फोर लेन का निर्माण कार्य चल रहा है। हाईवे चौड़ीकरण की वजह से रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। लगातार धूल उड़ने की वजह से राहगीर सामने से आ रहे वाहन को नहीं देख पाते हैं। इसकी वजह से आए दिन कोई न कोई सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहा है।