{"_id":"638b9a02a6d86a0b086b5e27","slug":"crime-sultanpur-news-lko6601484171","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: महिला थाने की पूर्व एसओ व सिपाही पर अपहरण का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: महिला थाने की पूर्व एसओ व सिपाही पर अपहरण का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। दुष्कर्म के आरोपी इंस्पेक्टर नीशू तोमर के महिला थाने से लापता होने के मामले में शनिवार को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन महिला थानाध्यक्ष मीरा कुशवाहा व एक महिला सिपाही के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है।
हलियापुर थाने में तैनात रहने के दौरान इंस्पेक्टर नीशू तोमर पर एक महिला सिपाही ने दुष्कर्म करने का केस कोतवाली नगर में दर्ज कराया था। मामले की विवेचना महिला थानाध्यक्ष मीरा कुशवाहा कर रही थी। 22 सितंबर को दीवानी कोर्ट के पास से इंस्पेक्टर नीशू तोमर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर महिला थाना गई थी। पुलिस का कहना था कि पूछताछ करने के बाद इंस्पेक्टर को छोड़ दिया गया था।
वहीं, इंस्पेक्टर की पत्नी कुसुम ने पुलिस पर पति को गायब कर देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए कोर्ट की शरण ली थी। सीजेएम रचना ने गत दिनों मामले में केस दर्ज करने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली नगर में तत्कालीन महिला थानाध्यक्ष मीरा कुशवाहा व दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला सिपाही के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है।